सिवान : बालू के अभाव में निर्माण कार्य बंद, भुखमरी के कगार पर मजदूर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर (सिवान)– में बालू नही मिलने के चलते सैकड़ो मजदूर भुखमरी की कगार पर है सरकार द्वारा नये नियम के अनुसार बालू की बिक्री की नियमावली बनाने और इसे लागू करने के कई माह बीत गए। परन्तु आज तक कोई हल नहीं निकल पाया, जिसके चलते आम लोगों के भवन निर्माण से लेकर सरकारी निर्माण कार्य भी रुक गया है।
इसका खमियाजा आम जनता से लेकर मजदूर भुगत रहे है। जो मजदूर प्रति दिन मजदूरी कर अपने घर परिवार का खर्च चला लिया करते थे, उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। राज मिस्त्री जो निमार्ण कार्य से लेकर अन्य कार्य करते है उनका कहना है कि एक राज मिस्त्री के साथ दर्जनों मजदूरों की रोजी रोटी चल रही थी आज आलम यह है कि बालू बंदी की वजह से आम आदमी का निर्माण कार्य चल रहा था, वह भी बालू के अभाव में बन्द पड़ा हुआ है रोजगार के लिए मजदूर इधर-उधर भटक रहे हैं, किंतु रोजगार नहीं मिल रहा है।
बुद्धिजीवियों में इस बात की आशंका है कि अगर कुछ दिन और लंबा बालू की समस्या खींच गया तो भूखे मजदूर गलत दिशा में नहीं चले जाए। मजदूरों को कोई काम नही मिल रहा है। वहीं पंचायतों में भी होने वाले निर्माण कार्य बाधित हैं। बालू के अभाव में काम बंद होने से सीमेंट, छड़, गिट्टी, ईंट सहित निर्माण कार्य से संबंधित सभी व्यवसाय ठप पड़े हैं। मजदूरों का पलायन शुरू होने लगा है। बाहर से आए मजदूर घर लौटने लगे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि बालू के नहीं मिलने से पंचायत का विकास पर भी असर पड़ रहा है सारी योजनाएं ठप हैं।




Recent Comments