
एसबीआई ने ग्राहकों को कैंप लगा एटीएम कार्ड का किया वितरण
मांझी(सारण): भारतीय स्टेट बैंक ताजपुर में रुपे कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन गुरुवार को किया गया. कैम्प में भारतीय स्टेट बैंक के लगभग 150 उपभोक्ताओं के बीच नये एटीएम कार्ड का वितरण किया गया. सभी उपभोक्ताओं को नये एटीएम कार्ड के उपयोग करने के अलावा किसी को भी अनजान व्यक्ति को एटीएम कार्ड की पिन व तथा सीवीवी नम्बर नही देने की अपील की गयी. उपभोक्ताओं को किसी भी नंबर से फोन आने के बाद अपने खाता की किसी भी तरह की जानकारी नहीं देने की अपील की गयी. इस मौके पर शाखा प्रबंधक अजीत कुमार, लेखापाल शारदा कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, ईश्वरदयाल मिश्रा, मुकेश सिंह, सतीश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मनोज प्रसाद, संजय कुमार, सुशील कुमार, धनजंय कुमार सिंह सहित सभी सीएसपी संचालक मौजूद थे.




Recent Comments