एकमा प्रखंड के रसूलपुर में नल जल योजना फ्लाॅप
▶सड़कें हुईं संकीर्ण ।वार्ड सदस्य कर रहे पावर का गलत इस्तेमाल ।————————————————————————-
▶सरकार की उम्मीदों पर फिर रहा है पानी।ग्रामीणों में रोष।ग्रामीणों ने की जाँच की माँग
▶रिपोर्ट -देवेंद्र कुमार सिंह

रसूलपुर -सात निश्चय के तहत नल जल योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है।सरकार गाँव गाँव नल जल पक्की सड़क व पक्की नली को लेकर कृतसंक्लपित है लेकिन सरकार द्वारा पंचायतों के वार्ड सदस्यों को दिए गए बितीय पावर के बाद वार्ड सदस्य सरकार द्वारा लिए गए बितीय पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे है।इसका जीता जागता उदाहरण एकमा प्रखंड के रसूलपुर पंचायत अन्तर्गत वार्ड सं:11-12 में आसानी से देखा जा सकता है।————————————————————————-क्या है मामला।नियमों की बात करें तो नल जल योजना के तहत तीन फीट गड्ढे की खुदाई कर पाईप डालना है ताकि पाईप सुरक्षित रहे।परन्तु नियमो को ताक पर रख वार्ड सदस्य छ:से आठ इंच गड्ढे की खुदाई कर या फिर पूर्व निर्मित नाले के बीच से ही पाईप डाला गया है जो सिर्फ सुरक्षा के ही नही बल्कि स्वास्थ्य व स्वक्षता के दृष्टिकोण से भी मानक के अनुकुल नही है।———————————————————-
▶सड़कें हो रही हैं संकीर्ण:ग्रामीण क्षेत्रों मे सरकार सड़क चौड़ीकरण के लिए भी प्रयासरत है परन्तु सड़क किनारे नल जल योजना के तहत गड्ढे खोदकर पाईप डालने के बाद भी पीसीसी सड़क निर्माण के समय उक्त गड्डे पर पीसीसी कार्य नहीं कराया जा रहा जिस कारण ग्रामीण सड़क और भी संकीर्ण हो गयी है जिससे ग्रामीणों में रोष है।ग्रामीणो का आरोप है कि वार्ड सदस्यों द्वारा कार्य में सौतेलापन ब्यवहार किया जा रहा है।जबकि वार्ड सदस्यों द्वारा अपने दरवाजे पर पूर्ण रूप से पीसीसी कराने के बाद भी सड़क किनारे ठोकर बनाकर अतिक्रमण कर दिया गया है।ग्रामीण अमन राज,प्रमिला देबी आदि लोगों ने इसकी शिकायत बीडीओ, कनीय अभियंता तथा डीएम सारण से कर कार्यों की जाँच कराने की माँगकी है।इस संबंध में पदाधिकारियों ने अलग अलग बक्तब्य दिए है।
▶क्या कहते हैं पदाधिकारी –
नल जल योजना के तहत दो से तीन फीट गड्ढे की खुदाई करना है और पाईप गिराने के बाद उसपर पीसीसी निर्माण कार्य किया जा सकता है-अखिलेश कुमार ,बीडीओ एकमा ।सारण।▶पाईप गिराने के बाद पीसीसी निर्माण कार्य कनेक्शन के स्थान को छोड़ किया जाएगा ।अरबिन्द कुमार ।कनीय अभियंता ।एकमा।स्थान के मुताबिक छ:इंच से एक फुट गहरे गड्ढे में भी पाईप गिराया जाना है।उस गड्ढे के उपर सिर्फ मिट्टी भरा जाना है पीसीसी निर्माण कार्य या कालीकरण नहीं कराया जा सकता।
-जयनन्दन सिंह,कनीय अभियंता ।एकमा।