सिवान :अधिवक्‍ता की मौत, कार्य से अलग रहे वकील
#परवेज अख्‍तर , सिवान : व्यवहार न्यायालय सिवान में कार्यरत वरीय अधिवक्ता बच्चा तिवारी के मंगलवार की देर शाम निधन हो जाने के कारण बुधवार को न्यायालय में कोई कार्य नहीं हो सका। परंपरा के अनुसार अधिवक्ता के निधन की सूचना मिलते हैं अधिवक्ताओं ने अपने को न्यायिक कार्य से अलग कर लिया ।फलस्वरुप व्यवहार न्यायालय एवं एक्सक्यूटिव न्यायालय में कोई भी कार्य नहीं हुआ। अधिवक्ता दरौली थाने के करमहा गांव निवासी थे तथा वे वरीय अधिवक्ता पांडे रामेश्वरी प्रसाद उर्फ छोटे बाबू के सहयोगी थे। विगत कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे और बीमारी के
वजह से उनका निधन हो गया। दिन के 12 बजे संघ भवन में अधिवक्ता की याद में संघ सचिव शंभू दत्त शुक्ला की उपस्थिति में एक शोक सभा
का आयोजन किया गया था। जहां अधिवक्ताओं ने वरीय अधिवक्ता बच्चा तिवारी के मृदुभाषी स्वभाव की चर्चा किया एवं कहा कि हमने एक अच्छे मित्र को खो दिया है।
—————————-