सारण :सड़क हादसा में घायल की मौत
#मुरारी बाबा

भेल्दी
भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव की एक व्यक्ति की मौत सड़क का हादसा में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरेया गांव निवासी 38 वर्षीय परमेश्वर साह बताया जाता है। वे अपने रिश्तेदार के यहां गए थे वापस लौटने के क्रम में मंगलवार की रात्रि मुस्फिल थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में टेम्पो पलटने से बुरी तरह जख्मी हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। घर पर शव पहुंचते ही पत्नी बिंदु देवी पुत्र सोनू कुमार मोनू कुमारी व पुत्री अनीता समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा गया। परमेश्वर शाह होटल में काम कर अपने परिवार का पोषण पालन करते थे। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा थे। अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य थे। मौत के बाद पत्नी व बच्चे पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी बच्चें अभी छोटे छोटे है। मुखिया पुत्र नागेश्वर चौहान ने कबीर अत्यंत गोष्टी से परिजनों को राशि मुहैया कराया।




Recent Comments