सिवान :तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा

#परवेज अख्तर
सीवान-:
सीवान सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मझवलिया के तत्वाधान में गुरुवार को विद्यालय स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पो‌र्ट्स मीट 2017-18 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के वर्ग 6 से 8 के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्य रूप से 100 एवं 400 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, वालीबॉल, क्विज, पेंटिंग, सुगम संगीत, कविता लेखन, वर्ड कंपीटिशन, कॉम्प्रिहेंशन आदि खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपना जलवा दिखाया। इसमें 13 तरह की प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर के पश्चात संकुल स्तर, प्रखंड स्तर व जिला स्तर पर आयोजित की जानी है।
मौके पर प्रधानाध्यापक राधेश्याम सिंह, मो. यूनुस, शैलेश कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, सुनील शंकर, शिवजी सिंह, रमिता कुमारी आदि मौजूद थे।