सिवान :प्रथम स्थान प्राप्त फिदाऊल मुस्तफा सहित जिले के चार छात्र पटना में होंगे सम्मानित
#प्रवेज़ अख्तर

सीवान:
बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड पटना से वर्ष 2017 में उतीर्ण फौकानियां व मौलवी की परीक्षा में टॉप टेन छात्र छात्राओं को पटना में सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह का आयोजन पटना के काँफ्रंरेंस हॉल स्थित उर्दू अकादमी में किया जायेगा. इसमें फौकानिया के जिले से चार छात्र शामिल है. जिन्हें यह सम्मान प्राप्त होगा. शिक्षक मो. अब्बास आलम ने बताया कि सम्मानित होने वाले छात्रों में मदरसा इसलामिया बभनौली लंगड़पुरा की टॉप टेन में प्रथम स्थान प्राप्त फिदाऊल मुस्तफा व मदरसा इसलामियां खुजवा सीवान की सातवां स्थान प्राप्त करने वाली शाहीन फातमा व आठवां स्थान प्राप्त करने वाली कुलसुम व नौवां स्थान प्राप्त् करने वाली अफशाना खातून शामिल है. इस मौके पर सूबे से कुल 20 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा.