सिवान :डिक्‍की तोड़ चोरी का असफल प्रयास, शोर मचाने पर सभी भागे
#परवेज अख्‍तर/सिवान
हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना के हसनपुरा स्थित रफीक मार्केट के समीप दो बाइक पर चार अपराधियों द्वारा गुरुवार को खड़ी बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपये लूटने की नीयत से डिक्की का ताला तोड़ने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन ऐन समय में दुकानदारों ने चोरों के इस योजना पर पानी फेर दिया। दुकानदारों द्वारा जब शोर मचाया गया तो सभी अपराधी वहां से भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि इसी थाने के निजामपुर निवासी नासिर खान सिवान केनरा बैंक से 40 हजार की निकासी कर घर लौट रहे थे। तभी हसनपुरा स्थित रफीक मार्केट में बाइक को खड़ी कर कुछ सामान खरीदने लगे। तभी सिवान से पीछा किए अपराधियों ने रुपए लूटने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। बताया जा रहा है कि अपराधी सिवान की तरफ भाग निकले।
——————