नगरा में बैंक से पैसा निकालने आई महिला से बीस हजार रुपये की ठगी

नगरा(सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक नगरा से सोमवार की दोपहर एक महिला ठगी का शिकार हो गई.उक्त महिला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बहुआरा पट्टी गांव निवासी सुदामा साह की पत्नी चिंता देवी बतायी जाती है.पीड़ित महिला ने बताया कि लोन का पैसा जब मैं निकालने गई थी तो दो युवक मेरे पीछे लगे हुए थे वही मेरा पैसा निकालने वाला फार्म भी भरकर दिया था,और बोला कि पांच सौ रुपये दिजिएगा मुझे फार्म भरने का चार्ज लगता है.उसके बाद बीस हजार रुपये पैसा निकाल कर आई तो दो युवक आकर बोले कि दीजिये चाची मैं आपका पैसा गिनकर देता हूँ और पांच सौ रुपये मैं अपना ले लूंगा,वहीं पीड़ित महिला ने कहा कि नगरा ओपी पुलिस को देखकर बोला कि चाची आप कुछ मत कहियेगा वरना पुलिस हमको मारेगा लोग, उसके बाद पैसा गिनते गिनते वो भाग निकले,पीड़ित महिला ने नगरा ओपी में लिखित आवेदन दी है.वहीं इस सबंध में ओपीध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि उक्त महिला के आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है.




Recent Comments