सिवान :शहाबुद्दीन के दस मामलों की सुनवाई
#परवेज अख्तर/सिवान :अभियुक्तों अखलाक एवं चंदन के मामले में अभियोजन की ओर से गवाह प्रस्तुत किया गया । विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में गवाह मोहम्मद गनी का मुख्य परीक्षण कराया गया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ने उक्त गवाह से जिरह किया। इसी अदालत में दो अन्य सेशन मामलों में संक्षिप्त सुनवाई की गई। उधर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में डीएवी कॉलेज परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ मारपीट से जुड़े मामले में बचाव पक्ष ने बहस आरंभ कर दिया। मामले के एक अभियुक्त मनोज ठाकुर की ओर से अधिवक्ता नवेन्दु शेखर दीपक ने बहस आरंभ किया। समयाभाव के कारण बहस पूरा नहीं हो सका और अदालत ने शेष बहस के लिए तिथि निर्धारित कर दिया। इसी अदालत में छह अन्य मामलों में संक्षिप्त सुनवाई की गई ।अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह रामराज प्रसाद एवं बचाव पक्ष की ओर से मोहम्मद मोबीन उपस्थित थे।
———————-




Recent Comments