हजरत जंदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 01 झम्मनगंज में सात निश्चय से नल-जल योजना का हुआ शुभारंभ
वैशाली :जिले के जंदाहा प्रखंड के हजरत जंदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 01 झम्मनगंज में मुख्यमंत्री सात निश्चय हर घर नल का जल योजना के तहत विद्वान पंडित गौरी झा के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन का आयोजन किया गया। कार्य स्थल के वार्ड सदस्य पवन कुमार ठाकुर एवं वार्ड सचिव अखिलेश कुमार के द्वारा योजना की शुरुआत की गई। इस अवसर पर माननीय मुखिया श्री सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि योजना से अब शीघ्र ही वार्ड के लगभग 150 घर में हर घर नल का जल उपलब्ध हो जाएगा। इससे वार्ड के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर उपस्थित वार्ड सचिव सह कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पंच रीता देवी, समाजसेवी सत्येंद्र पासवान, विवेक कुमार झा, वार्ड सचिव 02 के राजू कुमार, वार्ड सदस्य 3 के गौरी झा, वार्ड सचिव 6 के उमेश प्रसाद सिंह, रालोसपा नेता राजीव कुमार सिंह, इंजीनियर इंद्रभूषण भारती, अशोक गुप्ता, अनिल चौधरी, सुजीत कुमार एवं वार्ड के अन्य काफी लोग उपस्थित थे।