मांझीसारण)। भूख और धूप की तपिश से मूर्छित होकर गिर पड़ा प्रवासी।और कुछ देर के लिए मच गई अफरा तफरी। वाक्या मांझी के बलिया मोड़ की है। हुआ यूं कि यूपी से जयप्रभा सेतु के सहारे मांझी पहुंचे प्रवासियों की मांझी के बलिया मोड़ पर स्वास्थ्य जांच चल रही थी तभी अचानक कटिहार निवासी संदीप कुमार नामक एक प्रवासी मूर्छित होकर गिर पड़ा। उसके बेहोश होते ही बलिया मोड़ पर अफरा तफरी मच गई। उसके साथ चल रहे प्रवासियों ने उसे कंधे पर उठाकर तत्काल पेड़ की छांव में ले गए तथा जमीन पर लिटा दिया। अफरा तफरी के बीच वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी स्वास्थ्य जांच की तथा जरूरी उपचार किया। इलाज के कुछ ही देर बाद मूर्छित युवक होश में आ गया। तथा सहयोगियों के साथ बस पर सवार होकर छपरा चला गया। साथ आये प्रवासियों ने बताया कि वे सभी लोग दो दिनों से भूखे थे। भूख से ब्याकुल संदीप कड़ी धूप की तपिश नही झेल सका और बेहोश होकर गिर पड़ा। बेहोश होकर गिरा प्रवासी दिल्ली से खाना खा कर निकला था और रास्ते में कहीं खाना नही मिला था। बलिया मोड़ पर संचालित भोजनालय से सभी यात्रियों को खाना और पानी का पैकेट उपलब्ध कराया गया।