सिवान :जीविका के सहयोग से दिया गया अग्निपीड़ित को सहायता
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
रघुनाथपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के कौड़सर गांव की दलित बस्ती में दो दिन पूर्व आग लगने से बेघर हुए अमरजीत मांझी को जीविका प्रबंधक सुरेश कुमार ने सहायता मुहैया कराई है। इस दौरान, चिउरा, गुड़, कंबल, बिस्कुट आदि पीड़िता सह जीविका मित्र कमलावती देवी को प्रदान किया। इस मौके पर अजय कुमार सहित अन्य जीविका कर्मी उपस्थित थे।