
चमकी बीमारी से असमय काल कवलित सैकड़ों बच्चों के आत्मा की शांति हेतु मांझी में कैंडिल मार्च निकाल दी गयीं श्रधांजलि
मांझी(सारण) : मुजफ्फरपुर तथा आसपास फैली चमकी बीमारी से असमय काल कवलित सैकड़ों बच्चों की आत्मा की शांति हेतु तथा उक्त बीमारी से ग्रस्त बीमार बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में कैंडिल मार्च निकाला गया। सोशल मीडिया द्वारा संचालित अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित कैंडिल मार्च तथा श्रधांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह बीमारी विशुद्ध रूप से अत्यधिक उत्पादन की होड़ में ब्यवसाइयों द्वारा प्रतिबंधित दवा के इस्तेमाल से हुआ है जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। समुचित इलाज की ब्यवस्था कराने तथा जिम्मेवारी का निष्ठापूर्वक पालन करने की सरकारी व गैर सरकारी संगठनों से मार्मिक अपील की गई। सभा को बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा सीओ दिलीप कुमार युवा नेता ई सौरभ सन्नी शैलेश कुमार कृष्णा सिंह पहलवान ओम प्रकाश गुप्ता जदयू नेता नीरज मिश्रा सोहैल अहमद नागेन्द्र ठाकुर तथा धनजीत कुमार आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर एक मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि अर्पित की गई।




Recent Comments