
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से मशरक प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को योजना की विशेषताओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा इससे मिलने वाले आर्थिक लाभ की विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान सोलर भेन्डर आदित्य सिंह ने ग्रामीणों को बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के लिए सरकार द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर उसे ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है। टीम ने लोगों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से ही सोलर सिस्टम स्थापित कराने की सलाह दी।




Recent Comments