वाराणसी 23 जनवरी, 2021: पंजाब में चल रहे किसान आन्दोलन के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण-

  • सहरसा से 24 जनवरी, 2021 को चलने वाली 05531 सहरसा-अमृतसर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • अमृतसर से 25 जनवरी, 2021 को चलने वाली 05532 अमृतसर-सहरसा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
    मार्ग परिवर्तन-
  • अमृतसर से 24 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग अमृतसर-जन्डियाला-व्यास के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-व्यास के रास्ते चलायी जायेगी।
  • जयनगर से 24 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग व्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलायी जायेगी।
  • जयनगर से 24 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग व्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलायी जायेगी।
  • अमृतसर से 24 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04674 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग अमृतसर-जन्डियाला-व्यास के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-व्यास के रास्ते चलायी जायेगी।

इनपुट-अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी