नवादा में दहेज उन्मूलन को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस, कल बनेगी मानव श्रृंखला
# सन्नी भगत की रिपोर्ट

नवादा
21 जनवरी रविवार को प्रदेश भर में आयोजित बनने वाले मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर ज़िले में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ आयोजित मानव श्रृंखला की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट से लेकर सर्किट हाउस तक मशाल जुलूस निकाला गया. जिलाधिकारी कौशल कुमार और पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के नेतृत्व में आयोजित मशाल जुलूस में अधिकारियों के साथ साथ कलेक्टरेट के सभी कर्मी, साक्षरता कर्मी, महिला कोषांग, जन शिक्षा, शिक्षक समूह के साथ ही अन्य लोगों ने भाग लिये।




Recent Comments