सिवान :खुले में शौच करने गई नाबालिग का अपहरण
बड़हरिया (सिवान) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मनसा हाता गांव में बुधवार की अलसुबह करीब तीन बजे खुले में शौच करने गई नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। उसकी दादी ने गुरुवार की रात में बड़हरिया थाना में इसकी सूचना थाने में दी। उन्होंने गांव के ही अवधेश यादव, भदई यादव, चंद्रमा यादव, राजेश यादव, जयप्रकाश यादव एवं अन्य चार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। कहा है कि बदमाशों
ने अपहरण कर बिना नबंर के चार पहिया वाहन पर बैठा कर भाग गए। कहा है कि इन लोगों से मारपीट से
सबंधित दो केस बड़हरिया थाना में दर्ज कराया गया है। इसे उठाने के लिए इनके द्वारा बराबर दबाव दिया जाता था तथा केस नहीं उठाने पर
अपहरण कर हत्या कर देने की धमकी दी जाती थी। आशंका व्यक्त की है कि इन लोगों द्वारा पोती की हत्या भी की जा सकती है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपहृता की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना भूमि विवाद भी चल रहा है।




Recent Comments