सिवान :खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने बीडीओ का किया घेराव
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
आंदर (सिवान) : प्रखंड परिसर में मंगलवार को किसानों ने खाद गोदाम को बंद देख हंगामा करते हुए बीडीओ कार्यालय में पहुंच गए। वहां बीडीओ का घेराव कर खाद उपलब्ध कराने की मांग करने लगे। बताया कि एक सप्ताह से सरकारी गोदाम पर खाद नहीं मिल रही है। गोदाम के कर्मी द्वारा यह कहकर लौटा दिया जाता है कि खाद आएगी तो मिलेगी। आरोप लगाया कि गोदाम के कर्मियों द्वारा खाद रात में बेच दी जा रही है। मजबूरी में बाजारों में मंहगे दामों में दुकानदार खाद खरीदनी पड़ रही है। पहली सिंचाई के बाद गेहूं में यूरिया फेंकने की सख्त जरूरत है। 
 प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजू अरुण ने किसानो को समझाया कि खाद गोदाम की स्कैन मशीन खराब हो गई है. जिसके चलते गोदाम बंद है।
 गुरुवार को सभी किसानों को खाद मिलेगी। नहीं मिलने पर  आगे कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों अनिल सिंह, भुटेली गोड़, जहरी खातून, गौरीशंकर माली, बुनेलाल सिंह, सुमन पंड़ित, संपत सिंह, जवाहर सिंह, कुंदन सिंह, किशोर सिंह सहित सैकड़ों किसान शामिल थे।