सारण :गड्ढे मे गिर बालक डूबा,हुई मौत 
———–
विपिन कु मिश्रा रिपोर्ट 
———–
मढ़ौरा (सारण)
थाना क्षेत्र के ताल पूरैना चंवर के गड्ढे मे गिर एक बालक की  डूबने से मृत्यु हो गई  ।घटना के सम्बन्ध मे बताया जाता है की रविवार दोपहर मे बारह वर्षीय बालक शौच के लिये निर्माणाधीन रेल इंजन कारखाना के बेसिन प्लांट के पीछे गड्ढे के किनारे गया हुआ था ।उसी गड्ढे के किनारे से  पगडंडी  रास्ता था।ग्रामीणों का अनुमान है की पैर फिसल कर गहरी पानी मे गिर गया होगा । किसी राहगीर ने देख हल्ला किया तो ग्रामीणों ने जुट बालक को बाहर निकला तबतक देर हो चुका था।गौरा ओपी  क्षेत्र के चन्दा गाँव निवासी भगवान राय के 12 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार बताया जाता है । दो भाई और बहनों में अरुण सबसे बड़ा लड़का था। स्थानीय लोगो के अनुसार अरुण कुमार दिन में करीब दोपहर में शौच करने के इरादे से पगडण्डी के रास्ते से जा रहा था । कि दोनों साइड में मिट्टी कटी हुई गड्ढे होने के कारण उसका पैर फिसल गया ,जिससे वो गहरे पानी में जा गिरा। शव को बाहर निकाल ग्रामीनो ने  सूचना अरुण के परिजनों सहित गौरा ओपी को दी गई।
मौके पर पहुँची गौरा ओपी पुलिस ने मामले की जाँच कर शव को पोस्टमार्टर के लिये  छपरा भेज दिया।