सिवान :चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार युवक ने उगले कई राज
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित स्टेट बैंक के पास एसएच 73 पर सोमवार को वाहन जांच के दौरान बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवकों में एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में पता चला कि यह बाइक चोरी की है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसका एक साथ भागने में सफल रहा। इसने पुलिस को बाइक चोरी की कई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी दी है।
पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक गोपालगंज जिले की मीरगंज थाना क्षेत्र के सबया-बढ़या
गांव निवासी सचिन कुमार है। इसने अपने भागे हुए साथी के बारे में जानकारी दी है। उसे गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी है।




Recent Comments