सिवान :कठपुतली के माध्यम से बच्चों को दी गई बापू के जीवन की जानकारी
 
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
दारौंदा (सिवान) : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय एवं राजकीय मध्य विद्यालय दारौंदा परिसर में मंगलवार को चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर
 महात्मा गांधी पर कठपुतली नाटक का मंचन किया गया। नाटक का शीर्षक था ‘मोहन से कैसे बने महात्मा गांधी’।
 कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ अजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें मोहन के जन्म, उनकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर स्वतंत्रता 
आंदोलन में अहम भूमिका निभाकर आजाद कराने तक को दर्शाया गया। इस मौके पर बीआरपी मिथिलेश कुमार, अवधकिशोर प्रसाद, हरिचरण यादव, कयामुद्दीन अंसारी, लालबाबू सिंह, संजय गुप्ता, धीरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। संचालक लालबाबू सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम सिवान में दारौंदा प्रखंड से शुरू किया गया।