
ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर, युवक की घटनास्थल पर मौत दूसरा भाई हुआ घायल
भेल्दी/सोनपुर।
भेल्दी थाना क्षेत्र के गंगोई गांव के बाइक सवार को सोनपुर थाना क्षेत्र के लालू यादव चौक पर अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी।जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई जख्मी हो गया। मृतक गंगोई गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर राय के 21 वर्षीय पुत्र अरबिंद कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि वह अपने बहन के यहां सोनपुर के छितर चक जा रहा था। जैसे ही लालू यादव चौक पहुंचा पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसमें घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई नागेन्द्र कुमार जख्मी हो गया। जिसका सोनपुर में इलाज हुआ। अरविंद तमिलनाडु में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था।लॉकडाउन में 1 माह पहले ही श्रमिक ट्रेन से अपने गांव आया था। उसके मौत से परिजनों के साथ साथ पूरा गांव गमगीन हो गया है। मां सुनैना देवी बार-बार अपने पुत्र को याद कर मूर्छित हो जा रही थी।भाई प्रवीण कुमार नागेंद्र कुमार बहन प्रतिमा देवी संजू देवी प्रियंका समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।अरबिंद तीन भाई व चार बहन था। घटना की सूचना मिलने पर राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
1 वर्ष पहले हुई थी पिता की मौत
अरबिंद की मौत के बाद उसकी मां भाई वह बहन समेत अन्य परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं।नम्बर 2018 में ही उसके पिता बालेश्वर राय की हार्ड अटैक से मौत हुई थी। जिस सदमे को अभी परिजन उबड़ नहीं पाए थे कि इस घटना ने एक बार पुनः उन्हें दुख में डुबो दिया।




Recent Comments