सिवान को-ऑपरेटिव के नव निर्वाचित अध्यक्ष रामायण की जीत पर बधाई देने वालो का लगा तांता,  बांटी गई मिठाइयां  
#प्रवेज़ अख्तर

सिवान
नव निर्वाचित को-ऑपरेटिव अध्यक्ष रामायण चौधरी के जीत की सूचना जैसे ही  उनके समर्थकों को लगी तो  जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर इलाको तक बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके समर्थक एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मिठाईयां बाट  खुशी का इजहार करने व जश्न मनाने में लग गये।इसी कड़ी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामायण चौधरी के जीत कीे सूचना के  बाद जिले के बड़हरिया प्रखंड के लालगढ़ हरिहरपुर पंचायत के मुखिया रामचन्द्र प्रसाद यादव ने श्री चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि यह आमजन मानस की लड़ाई थी । दूसरी ओर श्री यादव ने कहा कि रामायण चौधरी की जीत नामांकन के दिन ही हो गईं थी सिर्फ जीत के अंतर के लिए दौरा किया जा रहा था।वही राजद के कार्यकर्ता सह जिला मुख्यालय के पुरानी किला पोखरा मुहल्ला निवासी धन्नू यादव ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामायण चौधरी की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अब आम जनमानस जग चुकी है। आम जनमानस ने एकता में बीरता का परिचय देने का काम किया है जिसे मरते दम तक भुलाया नही जा सकता है।दूसरी ओर श्री यादव ने कहा कि जो लोग दिन भर फूलों को पैरों से कुचल कर चलते है और शाम के समय चमन की रहनुमाई का दावा करते है वैसे लोगों को इस बार के चुनाव में आम जनमानस ने नकार दिया है।