दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नरकटियागंज अनुमण्डल के सहोदरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत भिखनाठोरी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर कटरांव पुल के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की अपराह्न लगभग बारह बजकर पैतालीस मिनट (12.45 बजे) एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक सहोदरा के परसौनी गांव से नरकटियागंज जाने के दौरान कटरांव पुल के नजदीक उत्तर की ओर से एक बालू लदा ट्रेक्टर ट्रेलर नरकटियागंज जा रही थी, उसी दौरान बाइक चालक ट्रेक्टर को ओवरटेक कर पुल पर चढ़ा कि नरकटियागंज के तरफ से एक सफेद रंग की बी आर 22 पी 1642 बोलेरो की सीधी की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दूर गन्ना खेत के किनारे जाकर गिरे। जिससे बाइक पर सवार फारूक मियाँ उम्र दस वर्ष पिता बसीर मियाँ ग्राम परसौनी सलीम मियाँ उम्र बीस वर्ष ग्राम साठी थाना साठी और एक बीस वर्षीय युवक भी घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फारूक मियाँ के सिर और शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आईं हैं। सलीम मियां के सिर और छाती पर गम्भीर चोटें आईं हैं। उनके साथ एक अन्य युवक का पैर टूट गया है। जिसका नाम पता मालूम नही हो सका है। सूत्रों ने बताया कि बाइक का नम्बर बी आर ए जे 4534 साठी निवासी सलीम मियां की है। सहोदरा थाना की पुलिस ने तत्क्षण घटना स्थल पर पहुंच कर बाइक और बोलेरे को अपने कब्जे में ले लिया है।