सीवान के नरहन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के पुण्य तिथि पर आयोजित श्रीनाथ जी महाराज राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का लीग मैच शुरू
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा

सीवान के दक्षिणांचल क्षेत्र में स्थित रघुनाथपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम नरहन के श्री नाथ जी बाबा मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप न्यास समिति द्वारा श्री नाथ जी महाराज राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट के पहले दिन उद्घाटन मैच छपरा बनाम देवरिया के बिच खेला गया जिसमे छपरा में देवरिया को 3-1 से हरा दिया.
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह व गांव के बुजुर्ग महिला स्व नथुनी मिश्रा की पत्नी बेबी कुंवर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर खेल का उद्घाटन किया जिसके बाद श्री सिंह ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया. श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की ग्रामीण परिवेश में इस तरह के भब्य आयोजन नवयुवाओ के उत्कृष्ट सोच का नतीजा है. उन्होंने ये भी कहा की खेल के आयोजन से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है. इस आयोजन के व्यवस्थापक आर जे राणा ने बताया की गुरुवार को कुल चार लीग मैच खेला जाएगा.जबकि शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला होगा. उन्होंने बताया की गुरुवार को देवरिया , छपरा, मऊ, नरहन,आंदर, छपरा, बलिया व गोपालगंज की टीम भाग ले रही है.वही इस खेल की कमेंट्री आर जे राणा व सुजीत कुमार निराला ने किआ, रेफरी गुंजन गिरी व राजीव राजीव कुमार सिंह रहे, स्कोरिंग का काम पवन कुमार सिंह ने किया. इस मोके पर हरदेश्वर सिंह,सरपंच रबिन्द्र सिंह, सुनील सिंह, शंकर मिश्रा,बीडीसी प्रीतम कुमार राम, सत्यदेव सिंह, गोरखनाथ मिश्रा,ओमप्रकाश गिरी,विक्रांत सिंह, सुदामा मांझी, कृष्णा सिंह, मुकेश कुमार सिंह, उमेश मांझी, अभय सिशोदिया,शंकर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सन्तोष राम, मनौवर अंसारी, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.
👉प्रथम दिन के खेल का परिणाम :श्री नाथ जी महाराज राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला दिन का खेल सम्पन्न हो चुका हैं। पहले दिन चार लीग मैच हुआ। जिसमें पहला लीग मैच देवरिया और छपरा के बीच हुआ। जिसमें छपरा विजयी रहा। दुसरा लीग मैच मऊ और नरहन के बीच हुआ, जिसमें मऊ विजयी रहा। तीसरा लीग मैच आंदर और छपरा-2 के बीच हुआ, जिसमें छपरा-2 विजयी रहा। और चौथा लीग मैच गोपालगंज और बलिया के बीच हुआ, जिसमें बलिया विजयी रहा। और शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के पुण्य तिथि के अवसर पर इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जायेगा।




Recent Comments