
आर.एस.एस. के तत्वावधान में आईटीआई नसीरा के परिसर में गुरु-दक्षिणा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
#तारकेश्वर प्रसाद/दाउदपुर (सारण) । आरएसएस के तत्वावधान में शनिवार को न्यु आरके सिंह आईटीआई नसीरा के परिसर में गुरु-दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संघ के विभाग सम्पर्क प्रमुख अवध किशोर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य देश के नागरिकों को प्रबुद्ध व भारत को वैभवशाली बनाना है। आरएसएस के स्वयंसेवक विभिन्न क्षेत्रों में अपना सर्वस्व समर्पण कर के देश से गरीबी व अशिक्षा को दूर करने तथा सुरक्षा व वैज्ञानिक अविष्कार करके परम वैभव की कल्पना को साकार कर रहे हैं। आज भारत आजादी के 72 वर्ष बाद स्वाभिमान के साथ खड़ा होकर पुरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। कार्यक्रम में सम्पर्क सह प्रमुख बलवंत व सुमन जी, प्रचारक चंदन जी, रमाकांत सिंह, नरेंद्र सिंह, नवल श्रीवास्तव, नीलम गिरि, हरेन्द्र सिंह, सुनील कुंवर, मोहित कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, भुवनेश्वर कुंवर, अमित रंजन, शशिकांत कुंवर आदि मौजूद थे।




Recent Comments