सिवान : पंजाब एवं दुबई की टीम सेमीफाइनल में
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
बड़हरिया (सिवान) :
प्रखंड के खेल मैदान में चल रहे गांधी मजहरुल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरा क्वार्टर फाइनल पंजाब और दिल्ली और अल जबीर दुबई फ्रेंचाइजी के बीच रविवार को खेला गया। मुख्य अतिथि शाहिद रजा, आशुतोष कुमार, डब्लू खान, इम्तेयाज अहमद खान, टूर्नामेंट के अध्यक्ष जकरिया खान, इकरामुल हक सिद्दीकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। पहले मैच में दिल्ली ने पंजाब को छह विकेट से पराजित कर दिया। दिल्ली की टीम ने 16 ओवर में मात्र 96 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम नौ ओवर में चार विकेट के नुकसान लक्ष्य पार कर लिया। दूसरा मैच अल जबीर दुबई फ्रेंचाइजी एवं बड़हरिया टीम के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करती हुई दुबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बड़हरिया की टीम 19 ओवर
150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार दुबई के खिलाड़ी राहुल को नेयाज अहमद ने दिया। टूर्नामेंट के आयोजक
ज़करिया खान ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच 27 दिसंबर को कैफ एकेडमी सिवान और पंजाब के बीच खेला जाएगा।
इसी खेल मैदान पर 26 दिसंबर को वन डे महिला फाइनल मैच गोरखपुर बनाम बेगूसराय टीम के बीच खेला जाएगा।




Recent Comments