सिवान :अंतरराष्ट्रीय साइबर ओलम्पियाड मे जीबीजीएस हरपुर के बच्चों ने किया पुनः ऐतिहासिक प्रदर्शन
—––———————————

गुठनी(सिवान)स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर स्थित द ज्ञान भैरव ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने ओलम्पियाड फाउंडेशन गुरूग्राम द्वारा संचालित एवं आईआईटी खड़गपुर के अनुमोदन से प्रतीक “क्षितिज ” द्वारा अनुमोदित राष्ट्रीय साइबर ओलम्पियाड परीक्षा 2017-18 में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने का क्रम निरंतर जारी रखते हुए जोनल रैंक 9 वां प्राप्त करने वाली प्रकृति वर्मा (वर्ग षष्टम ) एवं 12 वी रैंक प्राप्त करने वाली कायनात परवीन,प्रखर प्रताप सिंह, सहित ज्योति यादव , हर्ष कुमार, प्रियाशु एवं सत्यम् पाठक ने अपना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है ।वही विद्यालय की छात्रा प्रकृति वर्मा को फाउंडेशन द्वारा 1000 रूपये के गिफ्ट पैक से भी पुरस्कृत किया गया है ।विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री एन डी मिश्र ने यह सुचना प्रेसविज्ञप्ति के माध्यम दी साथ ही श्री मिश्र ने छात्र/ छात्राओं, अभिभावकों एवं अपने शिक्षकों को साधूवाद दिया । प्राचार्य श्री अजय कुमार सिंह, शैक्षणिक प्रभारी श्री अनिल सिंह,विद्यालय के शिक्षक पुष्कर विश्वकर्मा, आनन्द प्रकाश, आशुतोष तिवारी, विवेक पांडेय, विनिता तिवारी, शालीनी चौबे, अल्का, नीधी, ज्योति, कीर्ति, निलम आदि ने छात्रों को अपनी अपनी शुभ कामनाएं दी ।




Recent Comments