सारण :मजदूरी के पैसा मांगने पर पीटा,पुलिस ने सात के खिलाफ दर्ज की शिकायत
#न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी
तरैया।09.03.2018
डुमरी छपिया गाँव मे मजदूरी का पैसा माँगने पर मजदूर को मारपीट कर घायल कर दिया गया।इस सम्बंध में मजदूर फेनहारा निवासी सुरेश प्रसाद के भाई किशुन प्रसाद ने छपिया के सात लोगो पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे मोठा सिंह,सुरेन्द्र सिंह, शंकर सिंह,अजीत सिंह,मनु सिंह, छोटू सिंह एवम मनीष सिंह को अभियुक्त बनाया गया है।पिड़ित का कहना है कि उसका भाई सुरेश प्रसाद छपिया के मोदा सिंह के यहाँ अपने मजदूरी का रुपया माँगने गया था।तो कहा सुनी हो गयी जिसपर सभी लोगो ने मिलकर पिट दिया।जिससे उसका सर फट गया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments