30 जनवरी को मानव श्रृंखला के माध्यम से लोकतंत्र की ताकत का आभास कराने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा विधानसभा के राजद विधायक श्रीकांत यादव ने शुक्रवार को अपने नगर पंचायत एकमा बाजार के राजापुर स्थित अपने आवास परिसर में आयोजित कार्यकार्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें किसान व गरीब विरोधी हैं। विधायक श्री यादव ने कहा कि सरकार की दमनकारी किसान विरोधी नीति के खिलाफ आगामी 30 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला के माध्यम से जनता अपनी लोकतंत्र की ताकत का आभास करायेगी।
विधायक श्री यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में भी किसान सड़कों पर आंदोलनरत है। वहीं मोदी सरकार मानो कुंभकर्णी निद्रा में सोयी है। इसलिए उन्होंने भारी से भारी संख्या में लोगों को मानव श्रृंखला में भागीदारी लेने का आह्वान किया।
इस दौरान विधायक सहित राजद के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने भी केन्द्र की मोदी सरकार व बिहार की नीतीश सरकार को किसान व गरीबों का विरोधी बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एकमा प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव व संचालन राजद के जिला प्रवक्ता हरेलाल यादव ने किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, जितेेन्द्र यादव, भिखारी यादव, अख्तर अंसारी, सुभाष यादव, अहमद अली, अवधेश यादव, मुखिया अशोक राय, जितेेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर यादव चन्दु, जितेंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया।