कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन , नालंदा के जिलाध्यक्ष के रूप में प्रोफ़ेसर महेश्वर ठाकुर मनोनीत किए गए हैं ।प्रोफ़ेसर महेश्वर ठाकुर सरल मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति है । समाज के प्रति उनकी सेवा भावना को देखते हुए एमसीईए के प्रदेश अध्यक्ष श्री के .एम ठाकुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार सहित राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की सहमति से महेश्वर ठाकुर को एमसीईए के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
वहीं एमसीईए के पदाधिकारियों एवम् नवमनोनीत जिलाध्यक्ष की सहमति से सत्येन्द्र ठाकुर को जिला प्रवक्ता, राजीव कुमार को जिला महासचिव , डॉo राजेन्द्र शर्मा को जिला सचिव, सेवानिवृत शिक्षक अरविन्द कुमार, अधिवक्ता अजय कुमार एवं अधिवक्ता विनेस्वर शर्मा को जिला सलाहकार समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। वहीं जाने माने समाजसेवी राकेश बिहारी शर्मा को संगठन का संरक्षक बनाया गया है।जिला की सशक्त कमिटी के निर्माण हेतु राष्ट्रीय संगठन सचिव राजनाथ नंद,नंद युग पत्रिका के संपादक एस के पी नंद, समाजसेवी आदित्य नारायण सेन, डॉ सुबोध कुमार,मृतुन्जय शर्मा सहित तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी है।