
मशरख(सारण)। मां शांति इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ये इश्क बड़ा बेदर्दी है वह ग्लोबल राज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म सच्चाई हमार जिंदगी का प्रमोशन प्रारंभ हो गया है. इन दोनों फिल्मों से अपने फिल्मी करियर का शुरुआत कर रहे हैं मशरख प्रखंड के अरना ग्राम निवासी टीवी पत्रकार अनूप नारायण सिंह ने.

आज यानी मंगलवार को मसरख में बताया कि इन दोनों फिल्मों के कलाकार छठ के दौरान मशरख बसंतपुर महाराजगंज एकमा मीरगंज थावे गोपालगंज इलाके का भ्रमण कर. फिल्म का प्रमोशन करेंगे इस दौरान फिल्म के नायक रोहित राज यादव नायिका गुंजन पंत पिपरा निवासी शैलेश कुमार सिंह फिल्म के निर्माता एकमा निवासी डॉ विजय राज सिंह मुजफ्रपुर रघवा छपरा निवासी भूषण कुमार सिंह बबलू समेत दर्जनों कलाकार उपस्थित रहेंगे. प्रातः कालीन अरग के बेर लोगों से फिल्मी कलाकार मिलकर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगेंगे. फिल्म टीम के संग दिल्ली पब्लिक स्कूल राजापट्टी के निर्देशक विनोद ठाकुर भी उपस्थित.रहेगे.




Recent Comments