बिहार के सर्वमान्य नेता हैं नीतीश कुमार – रजनीश

छपरा/सारण: छात्र जदयू के प्रदेश सचिव रजनीश सिंह ने आने वाला 2020 विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के लिए सिर्फ माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ही ठीक हैं, इसका कारण जानने के लिए बहुत पीछे का इतिहास खंगालने की जरुरत नहीं है।बिजली की किल्लत, अंधाधुंध पलायन, वाहियात कानून व्यवस्था, निचले स्तर की अर्थव्यवस्था, सड़कों के रूप में गड्ढे, हताश कृषि व्यवस्था, बेपटरी शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था 2005 तक बिहार की पहचान यही थी।इन तमाम कमियों से उभार कर बिहार को पुनर्जीवित करने का खिताब नीतीश कुमार जी के ही नाम है। जनता यूं ही नहीं कह रही है कि नीतीश कुमार जी ही विकल्प हैं बल्कि जनता जो महसूस कर रही है वो बता रही है।जनता के इस फैसले पर किसी बहस की गुंजाइश ही नहीं क्योंकि जनता का निर्णय ही लोकतंत्र में सर्वमान्य है और जनता का निर्णय सिर्फ नीतीश कुमार जी के साथ है।और फिर एक बार पुनः 2020 में बिहार के मुख्यमंत्री विकासपुरुष माननीय श्री नीतीश कुमार ही होंगे इसमें कहीं से कोई बाधा नही है।