साहसिक निर्णय : शराबी दूल्हा से दुल्हन ने शादी से किया इनकार,वापस लौटी बारात

तरैया(सारण): आये हम बाराती बारात लेकर जायेंगे दुल्हन को अपने साथ लेकर हिन्दी फिल्म की यह गीत तरैया के डुमरी छपिया गाँव मे उल्टी पड़ गयी।बिन दुल्हन के ही बारातियों को दूल्हा के साथ वापस लौटना पड़ा।यह घटना थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गाँव की है।जहाँ 08 मार्च शनिवार को छपरा मुसफिल थाना के मगाईडीह गाँव से बारात आयी थी।मांगलिक गीत के साथ दरवाजा भी लगा रहा था।चारो ओर शादी के उत्सव की धूम मची हुई थी।दूल्हा-दुल्हन का जयमाला हो रहा था।जयमाला मंच पर जयमाला हो रहा था।मंच पर ही दूल्हा दुल्हन के साथ अजीबो गरीब घटना करने लगा।जिस कारण दूल्हा पर दुल्हन और उसके सहेलियों को पिअक्कर होने का शक हो गया लेकिन किसी तरह जयमाला की रश्म अदा की गयी।उसके बाद मंडप में नोक-झोंक के बीच निरीक्षण भी हो गया ।अब सारी विधियों के बाद मध्य रात्री को दूल्हा का मड़वा में प्रवेश होता है।यानी दूल्हा शादी के लिए मड़वा में आते है।फिर दूल्हा से दुल्हन की सहेलिया मजाक करती है।तो दूल्हा जवाब में लड़खराते हुए आवाज में बोलता है।फिर दूल्हा के पैर भी लड़खड़ाते है।तबतक दुल्हन भी शादी के लिए मड़वा में आ जाती है।दुल्हन दूल्हे के सारी हरकत देखती है और जयमाला मंच के हड़कत को भी याद करती है फिर उसके बाद दूल्हे की मुह से शराब की गंध आती है।यह देख दुल्हन भड़क जाती है और मंडप से उठकर खड़ी होकर बोलती है मुझे शराबी दूल्हा के साथ शादी नही करनी है।दुल्हन को समझाया-बुझाया गया लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।फिर क्या था सुबह सभी बाराती वापस लौट गये।और दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हा को बंधक बना लिया।दुल्हन पक्ष वालों ने कहा कि हमारे सारे तिलक का सामान और दिए गए उपहार लौटा दीजिए फिर हम दुल्हन को जाने देंगे।समाचार प्रेषण तक दोनों पक्षों के बीच समझौता चल रहा है।