जदयू नेता के प्रयास से 24 घण्टे में मिली मृतक के परिजनों की सहायता राशि

तरैया(सारण) :
थाना क्षेत्र के राजवाड़ा-शामपुर निवासी विक्रमा शर्मा के पुत्र बुलेट शर्मा एवं भलुआ शंकरडीह निवासी स्वर्गीय बृजकिशोर पाठक के पुत्र मनोरंजन पाठक की मौत सड़क दुर्घटना में विगत 17 दिसम्बर 2018 को हो गयी थी।घटना के बाद मृतक के परिजन सहायता राशि के लिए बाट जोह रहे थे।फिर मृतक के परिजन जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह से अपनी समस्या सुनाई।जिसको लेकर शैलेन्द्र प्रताप ने सारण डीएम से मुलाकात कर समस्या को रखा।फिर मामला डीएम के संज्ञान में आते ही 24 घंटे के अंदर मृतक के परिजन बुलेट शर्मा और सुनैना कुँवर को चार-चार लाख का चेक आपदा विभाग से सहायता के रूप में प्राप्त हो गया।जिसे स्थानीय स्तर पर सीओ वीरेंद्र मोहन ने पीड़ितों को सौप दिया।मृतक के परिजनों ने चेक पाकर जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप को बधाई दी है।शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब-दलित,पिड़ित और शोषितों की समस्याओं का समाधान मैं हमेशा करता रहूँगा।

*अग्निपीड़ित को भी मिला 9800 रुपये सहायता राशि का चेक*
थाना क्षेत्र के परौना महादलित बस्ती में शनिवार की रात्रि अचानक एक फुसनुमा मकान में आग लग जाने के दैनिक उपभोग की वस्तुए सहित हजारों रुपये की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी।अग्निपीड़ित चंद्रमा राम ने बताया कि अग्निकांड में भोजन सामग्री गेहूं, चावल,दाल ,बर्तन, कपडे एवं सुपुत्री के शादी के लिए खरीद कर रखें समान सभी जलकर नष्ट हो गया।महराजगंज लोकसभा के भावी प्रत्याशी एवं जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अग्निपीड़ित से मिलकर सान्त्वना दिया।तथा पिड़ित को 9800 रुपये सहायता राशि का चेक मिला उक्त मौके पर डुमरी मुखिया प्रतनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु,लंकेश बाबा ,नीरज सिंह ,चंदन सिंह,विस्वजीत महतो,नीरज सिंह व अन्य मौजूद थे।