दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया में भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जंगी मस्जिद के पास से भाजपा बजरंग दल “सीएए- एनआरसी-एनपीआर” के पक्ष में रविवार को निकाले जुलूस के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति को धक्का देकर नारा लगाना कि “देश के गद्दारों को जुता मारो सालों को” जैसा नारा लगाया गया। स्थल विशेष को लेकर सांप्रदायिक जहर उगलता हुआ नारा लगाने से बेतिया में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश जैसा घृणित कार्य कर भाजपा की दाल अब गलने वाली नहीं है। पुरा देश सीएए एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ सड़क पर है, साझी शहादत, साझी विरासत, साझी नागरिकता देश के रग रग में है, धर्म-जाती-सांप्रदाय-भाषा के नाम पर भाजपा देश को बाटने की कोशिश जितनी भी कर ले, सफल नहीं होगी, भगत सिंह,रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान और रोशन सिंह के देश में भाजपा के हर सांप्रदायिक चाल को जनता नकाम करेगी, सीएए एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ संविधान बचाने की लड़ाई चारों दिशाओं में सुऱू हुआ है। इस लड़ाई के सामने भाजपा नहीं टिकेगी। जिला के आम नागरिकों से समाजिक सदभाव कायम रखने की अपील करते हुए, सीएए, एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ और बड़ीं गोलबंदी कर आंदोलन करने का आह्वान भाकपा माले की प्रेस विज्ञप्ति में किया है।





Recent Comments