सारण :खुले में शौच से मुक्ति के लिये बैठक

परसा-
प्रखंड के पचलख पंचायत स्तिथ बनकेरवा भाव मध्य बिद्यालय के परिसर में स्वक्षता गृह कर्मी को संबोधित करते हुए डीडीसी रौशन कुशवाह ने कहा कि खुले शौच से मुक्ति दिलाने के लिए युद्धस्तर पर क्षेत्रो में काम चल रहा है।इसके लिए कर्मी जिम्मेवारी के साथ काम को आगे बढ़ा रहे है।इस मुहीम में जुड़ राज्य और देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने खुले में शौच से महिलाओ की उत्पन होने वाली समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उपस्तिथ लोगो से मानसिकता में बदलाव लाने की अपील किया।खुले में शौच से मुक्ति के लिए निर्मित शौचालय निर्माण में बीडीओ धर्मबीर कुमार को ग्रामीणों को सहयोग करने का निर्देश दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्तिथ लोगो को डीडीसी ने शपथ दिलाया।कार्यक्रम को बीडीओ धर्मबीर कुमार सीओ राम भजन राम सरपंच विनोद सिंह मुखिया हरेशवर सिंह आदि ने अपना विचार प्रकट किया।कार्यक्रम के उपरांत वार्ड 14 में संचालित योजना का डीडीसी ने निरिक्षण किया।इस मौके पर स्वक्षता गृही जिला प्रेरक अनुलेखा शर्मा प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष संतोष सिंह मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह प्रखंड समन्यवक रीना कुमारी बीईओ प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह राणा सिंह वार्ड सदस्य बलराम सिंह काजल कुमारी सोनम कुमारी मो कौशर आदि सैकड़ो ग्रामीण और कर्मी उपस्तिथ थे।