गोरखपुर (उप्र):मुख्यमंत्री ने जन सुविधाओं का लिया जायज़ा

#संजय कुमार गुप्ता

गोरखपुर :-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद केरेलवे स्टेशन,रोडवेज बस स्टैन्ड एवं पैडलेगंज आदि जगहो के रैन बसेरो का औचक निरीक्षण करके वहां पर लोगो को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने वहा पर लोगो से मिल रही सुविधाओ मे  पूछताछ किया।

उन्होने वहा उपस्थित लोगो का आश्वस्त किया कि इस भीषण ठन्ड मे उनकी सुविधाओं की ध्यान रखा जायेगा इसके लिये पूर्व मे ही प्रदेश के सभी जिलाधिकारियो का आवश्यक निर्देश दे दिये गये है। जहां स्थाई रैन बसेर नही है वहा पर अस्थाई रैन बसेरे बनाया जाये और उसमे कम्बल और अलाव की समुचित व्यवस्था की जाये।

निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुये कहा कि सरकार द्वारा गरीब लोगो को दी जा रही सुविधा उन तक पहुच रही है कि नही इसको देखने के लिये वे यहा से पूर्व लखनऊ वाराणसी के रैन बसेरांे निरीक्षण कर चुके है। उन्होने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि गरीब एवं आम जन को हर सुविधा पहुचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना मे इस वर्ष पुरे प्रदेश मे दुगुने कम्बल वितरित किये गये है अलाव की भी समुचित व्यवस्था की गयी है। अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक रात मे निकल कर इन व्यवस्थाआंे का निरीक्षण करंे।

निरीक्षण के दौरान सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी,मण्डलायुक्त अनिल कुमार,आईजी मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी राजीव रौतेला,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिरूद्ध सत्यार्थ पंकज, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।