सारण :लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का डीएसपी ने दिए निर्देश


#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी
तरैया:03मई 2018:
थाने का गुरुवार को मढ़ौरा डीएसपी धीरेन्द्र प्रसाद साह ने औचक निरीक्षण किया।जिसमें लंबित कांडो के शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।थाना के अभिलेखों के अवलोकन के फस्वरूप डीएसपी ने बताया कि प्रत्येक थानों के थानाध्यक्ष को नशामुक्ति अभियान के तहत छापेमारी करने तथा क्राइम कंट्रोल के लिए लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।उक्त मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद व अन्य मौजूद थे।