सारण :मौजमपुर मे हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के लिए की गयी जलभरी

#दिग्विजय सिंह बबलू :
डोरीगंज-:
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के मौजमपुर गाँव मे हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के लिए गंगा मे जलभरी की गयी ।
इस जलभरी यात्रा मे सैकरों की संख्या मे नर – नारी श्रधालुओं ने हाथी घोड़े , बैंड बाजे के साथ पद यात्रा कर मुसेपुर , डुमरी , सिंगही गाँव होते हुए दफ्दरपुर गाँव के सामने महुआ घाट से गंगा नदी मे वैदिक मंत्रोचारण के बीच गंगा मे स्नान कर भगवान सुर्य को जल अर्पित करने के साथ ही जलभरी की ।
आयोजक मुखिया धनन्जय सिंह ,सरपंच उमाशंकर राय , पुर्व मुखिया मनोज राय , परमा साह , रंजीत सिंह ने बताया कि जलभरी के बाद 6 मई को नगर भ्रमण , 7 मई को प्राण प्रतिष्ठा एवं अखण्ड अष्टयाम 8 मई को अष्टयाम की पुर्णाहुति पर भंडारा एवं रात्रि मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।