सारण :सूचना व जन-संपर्क विभाग द्वारा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया विस्तृत जानकारी अमनौर /सारण प्रखंड के मध्य विधालय रसूलपुर परिसर में सूचना व जन-संपर्क विभाग द्वारा आमलोगों की जागरूक पैदा करने के लिए एक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया. उक्त मौके पर भारत सरकार के सूचना व जनसंपर्क अधिकारी एम के आलम ने मुख्य रूप से बेटी बचाओ -बेटी पढाओं सहित स्वच्छता ,साक्षरता ,मुद्रा योजना ,उज्जवाला योजना , ग्रीन इन्डिया क्लीन इन्डिया ,अटल पेंशन योजना , खाद्य सुरक्षा योजना , सुकन्या समृद्धि योजना व बीमा योजना आदि के संदर्भ विस्तृत रूप से आम लोगों व छात्र- छात्राओं के बीच जानकारी उपलब्ध करायी. उक्त मौके पर मुख्य रूप स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह, सडीओ संजय राय , बीडीओ वैभव कुमार , मुखिया पति बसंत सिंह , शालिनी जयसवाल, एचएम बिपिन बिहारी सिंह ,बिजय माझी , अनुकला ,अनंतदेव हरिवंशी , चंदन पाण्डेय आदि लोगों ने बेटी बचाओ व बेटी पढाओ आदि सहित केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता बच्चा ठाकूर व मंच संचालन राजेश कुमार ने किया.