सारण :सांसद के क्षेत्रीय विकास के कार्यों पर सोनपुर के चित्रसेन में हुई परिचर्चा
सोनपुर (सारण):सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रुडी की पहल पर सारण के कार्यकर्ता सुदुर ग्रामीण इलाके से लेकर शहरी क्षेत्र में योजनाओं का लाभ लेने के तरीके बतला रहे है। इसी संदर्भ में रविवार को प्रखंड के चित्रसेन पूर्व पश्चिम टोला में सभी ग्रामीण के साथ कार्यकर्ताओ ने केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में सुदुर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को जागरूक कर रहे है । कार्यकर्ताओं ने सांसद निधि से संचालित सांसद जलापूर्ति योजना के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही ग्रामीणों के साथ परिचर्चा में दियारा क्षेत्र समेत सम्पूर्ण सारण में विद्युतीकरण, सांसद निधि से पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांसद जलापूर्ति योजना, सांसद एम्बूलेंस एवं शव वाहन सेवा, पांच करोड़ की लागत से वातानुकुलित विश्वप्रभा सामुदायिक केन्द्र, छपरा में लांग टेनिस कोर्ट, दिव्यांगजनो के सर्वांगीण विकास के लिए दो करोड़ की लागत से सामुदायिक सेवा केन्द्र समेत सड़क और ड्रेनेज आदि कई योजनाओं की जानकारी दी गई । मौके पर उपस्थित लोगों ने एक एक सुर मे सराहना की।

आपको बता दे की सरकार का मानना है की सुदूर ग्रामीण इलाके में लोगों को संचालित योजनाओं की बहुत कम जानकारी होती है।योजनाओं के बारे में लोगों को मीडिया या समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिलती है। जिसमें समय-समय पर सरकार विज्ञापन भी जारी करती है और कार्यक्रमों का आयोजन कर योजनाओं परियोजनाओं के बारे में जनता को बताती भी है। लेकिन सभी लोग न तो अखबारों के ग्राहक है और न ही हमेशा रेडियों, टेलीवीजन से जुड़े रहते है।
इसलिए खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की इस व्यवाहारिक दिक्कत को देखते हुए पार्टी ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में एसी परिचर्चा करा रही है । स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा के दौरान युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सारण देश का ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां सांसद की पहल से कार्यकर्ताओं क्षेत्र में जाते है ताकि योजना-परियोजना के बारे में आम जनता को बता सकें। इसी का प्रतिफल है कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ यहां की जनता को बखुबी मिल रहा है और आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के समुचित कार्यान्वयन में राज्य में सारण जिला का पहला स्थान है। उन्होनें कहा कि यही कारण है कि सारण के विकास की सराहना पिछले दिनों माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी नमो ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद ट्वीट कर की थी।इस मौके पर
दिलीप सिंह, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजीव सिंह, जद यू के प्रखण्ड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती, जद यू के पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र महतो, पृथ्वी महतो, गोविन्द महतो, कुष्णा नोनीया, रेखा देवी, श्याम बाबू महतो, देवेन्द्र महतो, रोहित जी, नागेश्वर महतो मुख्त्यार महतो और गांव के सबसे वरिष्ठ नागरिक 100 वर्षीय शीतल राय के साथ स्थानीय ग्रामीण जनता के बीच योजनाओं के संदर्भ में चर्चा-परिचर्चा की गई।




Recent Comments