मढ़ौरा में भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की जयंती

#मनोकामना सिंह /दैनिक खोज खबर डेस्क :
मढ़ौरा (सारण):बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की सोच को आत्मसात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में केन्द्र सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के विकास कर रही है । बाबा साहेब की नीतियों पर चलने के लिये भाजपा प्रतिबद्ध है। बाबा साहब के आदर्शों को पुर्नस्थापित करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार पूरी तरह से पीड़ितों, शोषितों के नाम समर्पित है। पीड़ितों और पीछड़ों के नाम पर कुछ राजनीतिक दलों ने खूब राजनीति की और उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। अब ऐसा नहीं हो रहा है, सबका साथ सबका विकास हो रहा है। हर जरूरतमंद तक केन्द्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उक्त बातें भाजपा राज्य कार्यकारिणी के राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह ने उच्च विद्यालय मढौरा के सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती सह युवा कार्यकर्ता सम्म्मान में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा की बिना भेदभाव के सबका साथ , सबका विकास ही बाबा साहेब की प्रति सच्ची श्रधांजलि होगी । बाबा साहेब के समाजिक सुधार के आंदोलन को आगे बढ़ाने की सोच रखने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा है । जिसमें दलितों , पिछड़ों की हितों का हमेशा ही ख्याल रखते हुये संविधान प्रदत अधिकारों का पालन सुनिश्चित कर रही है । श्री सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के सपनों के अनुरूप भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद पर कोई अनुसूचित जाति के राष्ट्रपति को विराजमान कराया है। केन्द्र में राजग की सरकार बनने के पूर्व तक कोई ऐसा नहीं कर सका था। लेकिन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने देश के प्रथम नागरिक के रूप में अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को आसीन कराया। इसके पूर्व समारोह में नमो एप पर प्रधानमंत्री से सीधा संवाद स्थापित करने का गौरव प्राप्त करने वाले सरण जिला के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मढौरा के युवराज भास्कर का सम्मान भी किया गया । इस दौरान जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा के मनोज कुशवाहा , पूर्व जिलाध्यक्ष बंशीधर तिवारी , युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सोनू सिंह , कमलेश जी , धर्मेन्द्र सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष बंशीधर तिवारी , जिला महा मंत्री श्रीकांत पांडे , मढौरा भाजपा के उदय प्रताप सिंह मुकेश , भानू प्रताप सिंह , डॉ राम बाबू सिंह , बबलू मिश्रा , पप्पू सिंह तेजनारायन सिंह , मुन्ना सिंह , ललन जयसवाल , सुजीत सिंह, जंगली नट , कन्हैया राम ने भी विचार रखे ।