प्रखंड को खुले में शौचमुक्त करने को लेकर की गयी बैठक
* पदाधिकारियों ने तैयार की कार्य योजना
* शीघ्र ही खुले में शौचमुक्त होगा पंचदेवरी
पंचदेवरी ( गोपालगंज ):— सभी पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक की गयी.अध्यक्षता बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने की.बैठक में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शौचालय निर्माण की स्थिति क्या है,इसकी समीक्षा की गयी.साथ ही सभी पंचायतों को खुले में शौचमुक्त करने को लेकर कार्य योजना भी तैयार की गयी.बीडीओ द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं,विकास मित्रों,प्रेरकों तथा जनप्रतिनिधियों को इससे संबंधित कई निर्देश दिये गये.बैठक में बीडीओ व अन्य पदाधिकारियों ने शौचालय के महत्त्व से लोगों को अवगत कराते हुए शौचालय बनवाने तथा इसके लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की.इसके बाद प्रखंड मुख्यालय व सभी पंचायत भवनों पर स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता भी करायी गयी.बीडीओ ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा.मौके पर बीसीओ अशोक कुमार,प्रखंड समन्वयक संजय मिश्र,संतोष साह, विशाल कुमार ,शशिकांत पाठक, देवानंद सिंह,जीपीएस हरेश्वर कुंवर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.