सारण :शादी समारोह से घर लौट रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत
तरैया:16अप्रैल2018
थाना क्षेत्र के रामबाग में मसरख-तरैया मुख्य सड़क एस एच 73 पर शादी समारोह से अपने घर लौट रही शिक्षिका की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी है।मृतिका मढ़ौरा थाना के रूपराहीपुर गाँव निवासी चन्द्रमा मिश्र की पत्नी हेवान्ती देवी है।जो मध्य गाँव के ही विद्यालय राहीपुर में शिक्षिका थी।शिक्षिका मशरख थाना के धनौती गाँव अपने मायके एक तिलक समारोह में गयी थी।तिलक समारोह से रविवार की रात्री लगभग 10 बजे धनौती से अपने घर राहीपुर अपने पुत्र अमन कुमार के साथ मोटरसाइकिल से लौट रही थी।जैसे ही तरैया रामबाग पहुँची तबतक मसरख की ओर से तेजी से आती हुए एक बोलेरो ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया।जिससे बाइक सवार दोनों माँ-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये।शिक्षिका हेवान्ति देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।जबकि घायल पुत्र अमन कुमार को पुलिस रेफरल अस्पताल तरैया पहुँचाया, जहाँ उसका प्राथमिक उपचार किया गया।