मढौरा में चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल
मढौरा(सारण):गौरा ओ पी क्षेत्र के मोथहां कठही पुल के समीप चोरी की बाइक के साथ चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों को न्यायालय भेजा गया।
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया कि बुधवार की संध्या एस आई कृष्ण कुमार सिंह द्वारा मोथहा गांव के कठही पुल के समीप वाहन जांच की जा रही थी इसी दौरान एक बिना नंबर के स्पेल्डर बाइक पर सवार दो ब्यक्ति छपरा की तरफ से आ रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर पुछताछ किया जिसमें बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया हल्दी टोला का फिरोज खान और दूसरा गौरा ओ पी के मोथहा निवासी बंटी कुमार सिंह अपना नाम बताया।गहन पूछताछ में बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के पप्पु सिंह से चोरी की बाइक खरीदी थी।।पप्पू सिंह से चोरी की बाइक खरीदकर उसे बेचने का धंधा करते हैं।




Recent Comments