
ओवर टेक करने में एक ट्रक ने दूसरे ट्रक में मारी ठोकर,घायल चालक-उपचालक फरार
तरैया(सारण):शनिवार को थाना क्षेत्र के डुमरी-छपिया गाँव मे एसएच 73 पर एक बालू लदे ट्रक ने दूसरे बालू लदे ट्रक को ओवर टेक करने में पीछे से जोड़दार टक्कर मार दिया।जिसमें ट्रक के पचखरे उड़ गए और चालक-उपचालक घायल हो गये।घायल उपचालक और चालक दोनो घायलावस्था में ही फरार हो गए।मुख्य सड़क के बीच मे ट्रक क्षतिग्रस्त होने से आवागमन आधे घंटे तक बाधित रहा फिर स्थानीय लोगो के प्रयास से आवागमन शुरू हुआ।घटना स्थल पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से साइड करवाया।और ट्रक को जप्त कर लिया है।




Recent Comments