तरैया(सारण)। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह ने बुधवार को तरैया स्थित अपने संपर्क कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए रणनीति बनाई गई। लॉकडाउन की वजह से बैठक में भौतिक रूप से सिर्फ प्रखंड स्तर के पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री सिंह ने कहा कि अपने सेवादारी की भावना की वजह से बिहार के जन-जन में लोकप्रिय हो चुके पप्पू यादव नीतीश सरकार की आंखों की किरकिरी बन चुके थे। इसी वजह से कहीं से खोज खाजकर लाए गए 32 साल पुराने मुकद्दमें में उन्हें फंसाया गया इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश हुई है। आगे उन्होंने कहा कि सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा जमा करके रखे गए एंबुलेंसों पर सवाल उठाने की वजह से ही यह सरकार और सरकार में शामिल सभी लोग हाथ धोकर उनके पीछे पड़े हुए हैं। लेकिन सच्चाई दबने वाली नहीं है, पूरे बिहार की जनता वास्तविकता से परिचित है। जब तक पप्पू यादव की रिहाई नहीं हो जाती तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा। बैठक में पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार राय, तरैया प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन कुमार यादव, पंकज कुमार सिंह, रविंद्र कुमार राय, आलोक सिंह बिट्टू, रोहित कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- छपरा: शिक्षक निर्वाचन की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू, प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
- छपरा: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई विधायक छोटी कुमारी, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- पुलिस एसोसिएशन ने एसीआर की विसंगतियों से अटकी पदोन्नति का उठाया मामला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए संशोधित प्रस्ताव की मांग
- वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों मेें मची चीख-पुकार
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
- विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न: राष्ट्रभक्ति और संकल्प के साथ गूंजे राष्ट्र धर्म के नारे
- दर्दनाक सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रही नवविवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत, देवर घायल
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
- बंगाली बाबा घाट पर स्नान के दौरान डूबा 17 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी
- शिक्षक संघ बिहार: सारण जिला इकाई की बैठक संपन्न, सातवें वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान
- दिल्ली सड़क हादसे में मढ़ौरा के तारकेश्वर महतो की मौत, प्रवासियों के मददगार के असमय जाने से तेजपुरवा गांव में पसरा मातम
- ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसा चालक, चार गंभीर
- भारतीय सेना में आर्मी लेफ्टिनेंट बनने पर तरैया में हुआ भव्य स्वागत
Recent Comments