
नव पदस्थापित एसडीएम सैयद आदिल मोहसिन को संविधान की प्रस्तावना भेंट कर सम्मानित करते सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली व अन्य
Saran News मढ़ौरा (सारण): 2023-24 बैच के आईएएस अधिकारी सैयद आदिल मोहसिन ने मढ़ौरा के नए एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाला है. उनके मढ़ौरा आगमन पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्हें भारत के संविधान की प्रस्तावना भेंट कर सम्मानित किया गया.
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई. लोगों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी. इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली, जैनुद्दीन और मो. फजलुर रहमान उपस्थित रहे.सभी ने नवनियुक्त एसडीएम सैयद आदिल मोहसिन को उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.




Recent Comments